National : महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट की बात पर सुशांत सिंह ने कही थी ये बात, किया जा रहा याद - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट की बात पर सुशांत सिंह ने कही थी ये बात, किया जा रहा याद

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Badrinath

Badrinathक्रिकेट जगत के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। जिससे उनके फैंस को झटका लगा है। वहीं धोनी के रिटायरमेंट के बाद अब सुशांत सिंह राजपूत को याद किया जा रहा है। क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में काम किया था। फिल्म सुपरहिट थी और सुशांत की परफॉर्मेंस की सभी ने खूब तारीफ की थी। सुशांत और धोनी साथ में फिल्म प्रमोशन करते थे। दोनों ने उस दौरान एक दूसरे के साथ खूब समय बिताया था। एक इंटरव्यू के दौरान सुशांत ने धोनी के रिटायरमेंट को लेकर भी कमेंट किया था।

बता दें कि धोनी के रिटायरमेंट पर सुशांत सिंह राजपूत ने कहा था कि धोनी सही समय पर रिटायरमेंट का फैसला लेंगे। जब हम लीडरशिप क्वालिटी किताब पढ़ते हैं तो सारी क्वालिटी धोनी में नजर आती है। वह लंबे समय से भारत की सेवा कर रहे हैं तो मेरा मानना है कि संन्यास के बारे में फैसला लेने का हक सिर्फ उनका होना चाहिए।दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी धोनी के बहुत बड़े फैन थे।

Share This Article