Big News : देहरादून Exclusive : आईसोलेशन वार्ड में पहुंचे सूर्यकांत धस्माना, 14 दिन रहेंगे कैद, अन्य कार्यकर्ताओं की खोज शुरु - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

देहरादून Exclusive : आईसोलेशन वार्ड में पहुंचे सूर्यकांत धस्माना, 14 दिन रहेंगे कैद, अन्य कार्यकर्ताओं की खोज शुरु

Reporter Khabar Uttarakhand
4 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand newsदेहरादून : पूरी दुनिया में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना से लोगों में दहशत है। वहीं उत्तराखंड में भी कोरोना का मरीज पाया गया है। एक आईएफएस अधिकारी मे कोरोना की पुष्टि हुई जो कि विदेश से ट्रेनिंग करके अपने साथियों के साथ वापस उत्तराखंड लौटा था।

वहीं सरकार औऱ स्वास्थय विभाग ने लोगों को कोरोना से बचाव के लिए सतर्कता बरतने की अपील की है। सरकार ने मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग करने के साथ भीड़ भाड़ वाली जगह जाने से परहेज करने की अपील की है। कोरोना के परिणामों से कोई अनजान नहीं है लेकिन वहीं उत्तराखंड के सबसे प्रसिद्ध सरकारी अस्पताल में कुछ ऐसा हुआ कि उससे हड़कंप मच गया। और अब अस्पताल प्रबंधन पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

कार्यकर्ताओं के साथ आईसोलेशन वार्ड में पहुंचे सूर्यकांत धस्माना

आपको बता दें कि उत्तराखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना बीते दिनों आईसोलेशन वार्ड में अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। जहां कोरोना के संदिग्ध मरीज मौजूद थे। इस खबर से उत्तराखंड की राजनीति समेत लोगों में हड़कंप मच गया। सोचने वाली बात ये है कि संदिग्ध मरीज को आईसोलेशन वार्ड में इसलिए रखा गया ताकि रिपोर्ट आने तक वो किसी के सम्पर्क में न आए लेकिन नेताजी बिना कुछ सोचे समझे अपने कार्यकर्ताओं के साथ आईसोलेशन वार्ड में पहुंच गए और बकायदा वीडियो भी बनाकपर शेयर किया गया। वीडियो सामने आने से कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना की किरकिरी तो हो ही रही है साथ ही अस्पताल प्रबंधन की भी किरकिरी हो रही है। अस्पताल प्रबंधन पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर किसी को आईसोलेशन में आने की अनुमति आखिर दी कैसे?

14 दिन घर में रहने की सलाह,स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रहेंगे- डीएम

वहीं इसी के साथ अब सूर्यकांत धस्माना को स्वास्थय विभाग ने 14 दिन घर में ही रहने की सलाह दी है जिसके बाद 14 दिन सूर्यकांत धस्माना घर में कैद रहेंगे। साथ ही जो कार्यकर्ता उनके साथ आईसोलेशन वार्ड में पहुंचे थे उनकी भी जानकारी ली जा रही है औऱ ढूंढा जा रहा है।डीएम डा आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना को अगले 14 दिन तक घर पर ही क्वारंटाइन किया गया है।वह स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रहेंगे। विधायक के आइसोलेशन वार्ड में जाने की जानकारी नहीं है।

विपक्ष का कहना-सरकार की तैयारियों का जायजा लेने गए थे

हालांकि इस पर कांग्रेस का कहना है कि सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए क्या तैयारियां की है इसका जायजा लेने कांग्रेस उपाध्यक्ष वहां पहुंचे थे लेकिन जो भी हो सारे नियमों को ताक पर रख कर अस्पताल और कांग्रेस उपाध्यक्ष ने अपनी किरकिरी जरुर कराई है।

भाजपा का कांग्रेस पर वार

कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना के आइसोलेशन वार्ड में जाने पर भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि कांग्रेस अपनी पुरानी आदत, असंवेनशीलता व सस्ती राजनीति से पीछे नहीं हट रही। पूरा विश्व जानता है कि इस बीमारी में मरीज के साथ ही अन्य लोगों को भी अत्याधिक सावधानी बरतनी चाहिए। पर कांग्रेस नेता ने आइसोलेशन वार्ड में जाकर सुरक्षा चेन को तोड़ा है।

Share This Article