Dehradun : ऑल इंडिया स्वच्छता सर्वे : दून नगर निगम को बड़ी उपलब्धि, 384 से सीधे 124वें पायदान पर छलांग - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

ऑल इंडिया स्वच्छता सर्वे : दून नगर निगम को बड़ी उपलब्धि, 384 से सीधे 124वें पायदान पर छलांग

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Badrinath

Badrinath

देहरादून : भारत सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 की वार्षिक रैंकिंग में दून नगर निगम ने छलांग लगाते हुए पहला स्थान हासिल किया। जी हां बता दें कि स्वच्छता में दून नगर निगम ने पहला स्थान हासिल किया है। देहरादून नगर निगम ने प्रदेश के सबसे साफ-सुथरे जिले का टैग हासिल किया और पहले स्थान पर आया है जिससे दून नगर निगम में खुशी का माहौल है। वहीं बता दें कि देहरादून नगर निगम को स्वच्छता सर्वे में ऑल इंडिया में 124वां स्थान हासिल हुआ है। वहीं बता दें कि नगर पालिका ईकाई में भारत सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 की वार्षिक रैंकिंग में नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती को देश में 12वां स्थान और उत्तराखंड राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। बता दें कि मुनिकीरेती में 25 हजार की आबादी है।

 

वहीं इस उपलब्धि के लिए नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे औऱ उनकी टीम को बधाई दी गई। ये नतीजा है नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे और उनके अधिकारियों-कर्मचारियों की मेहनत का। उन्हीं की बदौलत देहरादून नगर निगम ने ये उपलब्धि हासिल की है। तमाम प्लांनिग व सफाई को लेकर सटीक रणनीति का असर ये है। आपको बता दें कि 2019 में देहरादून नगर निगम 384वें पायदान में था जिससे छलांग लगाते हुए इस साल देहरादून नगर निगम ने 124वां स्थान हासिल किया।इस उपलब्धि के लिए खबर उत्तराखंड समस्त नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देता है।

Share This Article