Big News : विकास दुबे को लेकर उत्तराखंड के 13 जिलों में अलर्ट, डीजी अशोक कुमार ने दिए जरुरी निर्देश - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

विकास दुबे को लेकर उत्तराखंड के 13 जिलों में अलर्ट, डीजी अशोक कुमार ने दिए जरुरी निर्देश

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
ankita lokhande

ankita lokhandeयूपी में 8 पुलिसकर्मियों पर दाबड़तोड़ फायरिंग कर और उनकी हत्या कर विकास दुबे फरार है। हर जगह पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। आशंका जताई जा रही है कि विकास दुबे नेपाल भाग सकता है। वहीं अब उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी किया गया है।

जी हां डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार ने सभी जिलों में सतर्कता बरतते हुए चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार ने कहा है कि कुख्यात विकास दुबे उत्तराखंड पुलिस की नजरों से बचकर नहीं जा पाएगा। साथ ही ऐसे मामले उत्तराखंड में न हों इसके लिए भी खास हिदायतें जारी की हैं।

बताया कि कानपुर में बृहस्पतिवार रात को कुख्यात विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर ऑटोमेटिक हथियारों से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इस घटना के बाद अब उत्तराखंड में भी अलर्ट जैसी स्थिति है। डीजी अशोक कुुमार ने बताया कि इस संबंध में सभी 13 जिलों को निर्देशित किया जा चुका है। साथ ही हर संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग करने और वाहनों की तलाशी लेने के निर्देश दिए गए हैं।

डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार ने कहा कि यदि पुलिस कहीं किसी बदमाश को पकड़ने या दबिश देने उसके ठिकानों पर जाती है तो बेहद एहतियात बरतने की जरूरत है। पुलिस पार्टी को बुलेट प्रुफ जैकेट आदि पहननी चाहिए।

Share This Article