Trending : OMG! 11 महिलाएं अपने प्रेमियों के साथ हुईं फरार, PM Awas Yojana बनी कारण, जानें क्या है पूरा मामला - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

OMG! 11 महिलाएं अपने प्रेमियों के साथ हुईं फरार, PM Awas Yojana बनी कारण, जानें क्या है पूरा मामला

Uma Kothari
3 Min Read
WIVES FLEE WITH PM AWAS YOJANA MONEY

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से एक एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे आप भी सुनकर हैरान रह जाएंगे। यूपी में महाराजगंज के निचलौला ब्लॉक की 11 महिलाएं पीएम आवास योजना (PM Awas Yojana) की पहली किश्त मिलने के बाद अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग गईं। घर बनाने की इस योजना ने कुछ लोगों के घर ही उजाड़ दिए। ऐसे में इस मामले के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

महिलाएं प्रेमी संग हुई फरार

बता दें कि साल 2023-2024 के लिए PM Awas Yojana के तहत 108 गांव से 2350 लाभार्थियों का चयन किया गया था। इस योजना से लाभ उठाने वालो में से कुछ महिलाएं भी हैं। पीएम आवास योजना की पहली किश्त में लाभार्थियों को 40 हजार रुपये दिए गए। पहली किश्त मिलते ही महिलाएं घर से प्रेमी के साथ भाग गई। ऐसे में अब घर वाले काफी परेशान है।

PM Awas Yojana की दूसरी किस्‍त पर रोक की मांग

इस मामले में खुलासा तब हुआ जब घर से भागी हुई महिलाओं के पति पुलिस के पास पहुंचे। जहां उन्होंने इस योजना के तहत मिलने वाली दूसरी किश्त पर रोक लगाने की बात रखी। ऐसे में घर वाले परेशान है। इस मामले में परिवार वालों ने जिला प्रशासन से भी दूसरी किश्त ना भेजने की गुहार लगाई है।

लाभार्थियों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश

ऐसे में इस मामले में महाराजगंज के जिलाधिकारी का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जिन भी लोगों ने घर बनाने के लिए पैसो का इस्तेमाल नहीं किया है उनके खिलाफ बीडीओ को विधिक कार्यवाही के निर्देश दे दिए गए है। साथ ही सरकारी धन वापस लेने की भी कार्यवाही के आदेश दिए है।

परेशान हैं पति

ऐसे में अब जिनकी पत्नियां घर छोड़कर भाग गई है उनके पति परेशान है। उनके सामने दो समस्याएं खड़ी हो गई हैं। पहली समस्या ये है कि घर का निर्माण कार्य शुरू ना होने पर जिला नगरीय विकास अभिकरण की तरफ से उन्हें नोटिस मिल सकता है। साथ ही उन्हें विभाग द्वारा रिकवरी किए जाने का भी खौफ है।

क्या है पीएम आवास योजना?

बता दें कि इस योजना के तहत गरीब और मध्यमवर्गीय परिवरों को सरकार की तरफ से पक्का मकान बनाने के लिए पैसे दिए जाते है। सरकार 2.5 लाख रुपये की सब्सिडी देती है। ये सब्सिडी सैलरी के हिसाब से लोन पर दी जाती है।

Share This Article