International News : मेक्सिको के जंगल में मिला 1000 साल पुराना शहर, भव्य इमारतें, पिरामिड संरचनाएं कर देंगी हैरान - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

मेक्सिको के जंगल में मिला 1000 साल पुराना शहर, भव्य इमारतें, पिरामिड संरचनाएं कर देंगी हैरान

Renu Upreti
3 Min Read
1000 year old city found in the jungle of Mexico
1000 year old city found in the jungle of Mexico

दुनिया के कई देशों में खुदाई या खोज के दौरान कई ऐसी रहस्यमयी चीजें मिल जाती हैं, जिससे हजारों साल पुराने राज के बारे में अहम जानकारी मिल जाती है। कभी कभी तो अनमोल खजाना मिल जाता है। अमेरिका के मेक्सिको में एक जंगल में खोज के दौरान 1 हजार साल पुराना रहस्यमयी माया सभ्यता का शहर मिला है। इसके बारे में जानकार विशेषज्ञ भी हैरान है। इसके कई राज हैरान करने वाले हैं। यहां 50 फीट ऊंचा पिरामिड भी मिला है।

मेक्सिको के घने जंगलों में ताजा खोज अभियान के दौरान विशेषज्ञों को माया सभ्यता का एक खोया हुआ शहर मिला है। यह शहर 1000 साल पुराना है और इसमें एक 50 फीट ऊंचा पिरामिड भी मिला है। यही नहीं इसमें एक प्राचीन स्पोर्ट पिच भी मिली है। इस विशाल शहर को देखकर दुनियाभर के विशेषज्ञ हैरान है।

यहां मिली भव्य इमारतें, पिरामिड संरचनाएं

माया शहर में कई पिरामिड जैसी संरचनाएं, भव्य इमारतों के साथ तीन प्लाजा और कई पत्थर के स्तंभ और बेलनाकार संरचनाएं मिली हैं। इनको देखकर लग रहा है कि यह कभी हजारों लोगों का घर था। अनुमान है कि पिरामिडों में से एक तो 82 फीट ऊंचा था और आसपास के जंगल के ऊपर दिखाई देता था। इस खोज में कई ऊंची वेदियां और सबसे अहम एक प्राचीन खेल मैदान भी शामिल है जिसका उपयोग धार्मिक समारोहों के लिए किया जाता था। यह माया बस्ती 250 ईस्वी और 1000 ईस्वी के बीच की है। प्रमुख पुरातत्वविद इवान स्प्रैज ने कहा कि ये शहर समय के साथ खो गए थे और कोई भी उसका सही स्थान नहीं जानता था।

माया लोगों ने बनाया था पहला बॉल गेम

माया लोगों को पहला बॉल गेम बनाने का श्रेय दिया जाता है, यही वजह है कि शहर में एक बड़ा कोर्ट था । इमारतों में पाए गए मिट्टी के बर्तनों और चीनी मिट्टी की वस्तुओं जैसे कलाकृतियों के विश्लेषण के आधार पर बताया कि इस परास्थल का पतन 800 से 1000 ईस्वी के बीच हुआ होगा। इस क्षेत्र के कई माया समाज 10वीं शताब्दी के दौरान ढह गए और सदियों तक खोजे नहीं गए।  

Share This Article