National : मणिपुर में 10 कुकी उग्रवादी ढेर, CRPF का एक जवान घायल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

मणिपुर में 10 कुकी उग्रवादी ढेर, CRPF का एक जवान घायल

Renu Upreti
3 Min Read
10 Kuki militants killed in Manipur, one CRPF jawan injured

मणिपुर के जिरीबाम जिले में कुकी उग्रवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। बोरोब्रेका सबडिवीजन जिरीबाम के जुकराधोर करोंग में सुरक्षाबलों ने 10 उग्रवादियों को ढेर कर दिया है। इस ऑपरेशन में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है। मणिपुर की इंफाल घाटी में जातीय संघर्ष से प्रभावित है। इसके साथ ही उग्रवादियों ने आतंक मचा रखा है। लगातार खेतों में काम कर रहे किसानों को निशाना बनाकर हमले कर रहे हैं। उग्रवादियों के आतंक की वजह से किसान खौफजदा हैं। वो खेतों में काम करने जाने से भी बच रहे हैं।

उग्रवादियों ने पहाड़ियों से गोलीबारी की

इंफाल में सोमवार को उग्रवादियों ने पहाड़ियों से गोलीबारी की। इसमें खेत में काम कर रहा एक किसान घायल हो गया। ये लगातार तीसरे दिन किसानों पर हमला है। अधिकारियों का कहना है कि हमलों की वजह से बाहरी इलाकों में रहने वाले किसान अपने खेतों में जाने से डर रहे हैं। इस वजह से फसल की कटाई प्रभावित हो रही है।

किसान पर की फायरिंग

बता दें कि एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया रिपोर्ट में बताया कि किसान पर फायरिंग की घटना सुबह करीब 9 बजकर 20 मिनट पर हुई। कांगपोकपी जिले के पहाड़ी इलाकों से उग्रवादियों ने याइंगंगपोकपी शांतिखोगबन क्षेत्र में किसानों पर गोलीबारी की। इसमें एक किसान के हाथ में छर्रे लग गए। इसकी सूचना मिलते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और जवाबी कार्रवाई शुरु की।

सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच कुछ देर तक गोलीबारी होती रही। घायल किसान का याइंगंगपोरपी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज कराया गया है। फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर है।

खेत में काम कर रही महिला किसान की मौत

इससे पहले विष्षुपुर जिले के सैटोन में खेत में काम कर रही 34 साल की एक महिला किसान की मौत हो गई थी। इंफाल पूर्व जिल के सनसाबी, थमनापोकपी और सबुंगखोत सुनौ में रविवार को भी ऐसे हमले हुए थे। पिछले साल मई से इंफाल घाटी में मेइती और कुकी समुदाय के बीच शुरु हुए जातीय संघर्ष में अब तक 200 से ज्यादा लोग मारे गए हैं।

Share This Article