Dehradun : उत्तराखंड: 1 लाख 60 हजार कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, मिलेगा इनता बोनस - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड: 1 लाख 60 हजार कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, मिलेगा इनता बोनस

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
cm pushkar singh dhami

cm pushkar singh dhami

देहरादून: सरकार ने कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा दिया है। 40 हजार निगम कर्मचारियों को बोनस की सौगात दी है। सचिव वित्त अमित सिंह नेगी ने बोनस दिए जाने का आदेश जारी किया। प्रदेश के 1.60 लाख सरकारी कर्मचारियों को भी दिवाली बोनस मिल चुका है।

दीपावली बोनस का लाभ अराजपत्रित श्रेणी के राज्य कर्मचारियों, सरकारी विभागों के वर्कचार्ज कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं व स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों के कर्मचारियों और कैजुअल या दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को मिलेगा। समूह ग और घ के कर्मचारियों व समूह ख के सभी कर्मचारियों, जिनका वेतन 4800 तक है, को अधिकतम 7000 रुपये की सीमा तक तदर्थ बोनस का लाभ दिया गया है।

पिछले तीन साल या इससे अधिक वर्ष में हर साल कम से कम 240 कार्य दिवस वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को 1184 रुपये बोनस के तौर पर मिलेंगे। सरकार के इस फैसले से 1.60 लाख कर्मचारियों को बोनस का लाभ मिलेगा, जिन पर सरकार 130 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

पिटकुल ने निगम कर्मचारियों को दीपावली बोनस का तोहफा दिया है। निगम के इस फैसले से लगभग 550 से अधिक कर्मचारियों को दीपावली बोनस का लाभ मिलेगा। रावत ने राज्य कर्मचारियों की भांति निगम के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को दीपावली बोनस देने के आदेश दिए हैं। बोनस के रूप में कर्मचारियों को 6908 रुपये का नकद भुगतान किया जाएगा।

Share This Article