तीन IAS अधिकारियों को सौंपी चारधाम यात्रा की जिम्मेदारी

तीन IAS अधिकारियों को सौंपी चारधाम यात्रा की जिम्मेदारी, आदेश जारी

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
chardham 2222

उत्तराखंड शासन से अभी तक की बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार ने प्रदेश में चल रही चारधाम यात्रा का सुचारु रूप से संचालन हो सके इसके लिए सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके लिए संयुक्त सचिव श्याम सिंह ने आदेश जारी कर दिए है।

IAS अधिकारियों को बनाया नोडल अधिकारी

चारधाम यात्रा में देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों को होने वाली कठिनाईयों के समाधान के लिए तीन आईएएस अधिकारियो को नोडल अधिकारी नियुक्त कर आदेश जारी किए हैं।

तीन IAS अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

केदारनाथ धाम में बीवीआरसी पुरुषोत्तमम, बद्रीनाथ धाम में रंजीत सिन्हा और गंगोत्री- यमुनोत्री धाम में डॉ सुरेंद्र नारायण पाण्डेय को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में संयुक्त सचिव श्याम सिंह ने आदेश जारी किए हैं।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।